Ghaziabad News: दिल्ली के करीब वैशाली में 20 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं

Ghaziabad News: गाजिबयाबाद के वैशाली में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम और लाईब्रेरी का निर्माण कराने जा रहा है। जीडीए द्वारा इनके निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है। इसके निर्माण के लिए जमीन भी तलाश कर ली गई है।

Ghaziabad News, Ghaziabad, GDA, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad todays news, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, जीडीए, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद आज की खबर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली से सटे गाजिबयाबाद के वैशाली में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम और लाईब्रेरी का निर्माण कराने जा रहा है। जीडीए द्वारा इनके निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है। इसके निर्माण के लिए ट्रांस हिंडन क्षेत्र में लगभग 2000 वर्ग मीटर जमीन की तलाश भी कर ली गई है। साथ ही इसके रखरखाव को लेकर भी पीपीपी मॉडल अपनाया जायेगा। इस ऑडिटोरियम के बनने के बाद यहां पर उच्च स्तरीय बैठकें, सरकारी कार्यक्रम, प्रशिक्षण आदि कराएं जा सकतें हैं।

2000 वर्गमीटर में होगा निर्माण

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोई ऑडिटोरियम ना होने के कारण कई बार सरकारी कार्यक्रमों को निजी ऑडिटोरियम में कराना पड़ता है। ऐसे में इस क्षेत्र में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। ट्रांस हिंडन का वैशाली क्षेत्र राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है। ऐसे में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए वैशाली सबसे सही जगह मानी गई। इसके निर्माण के लिए जीडीए द्वारा 2000 वर्ग मीटर की जगह को भी तलाश कर लिया है। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, इस ऑडिटोरियम के निर्माण में लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

Advertisment

लाइब्रेरी, इंटरनेट और प्रोजेक्टर की भी मिलेगी सुविधा

जीडीए अधिकारियों के अनुसार, वैशाली में बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम में एक लाइब्रेरी का भी निर्माण कराया जाएगा। जिससे आस-पास के लोग और छात्र इस लाइब्रेरी का लाभ उठा सकतें है। यह लाइब्रेरी में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। इस लाइब्रेरी में छात्रों को इंटरनेट और प्रोजेक्टर की भी सुविधा मिलेगी, ताकि छात्र आसानी से अपनी पढ़ाई के कार्यो को पूरा कर सकें। इसके अलावा यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी उनकी मदद करने वाली किताबें उपलब्ध होंगी। इस ऑडिटोरियम में सरकारी कार्यक्रम, बैठकों के साथ-साथ प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ