गाजियाबाद में मंगलवार सुबह हुई बारिश से शिव भक्तों का सफर हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, जानिए अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे के बाद मौसम बदला और आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद शहर में कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं झमाझम तेज बारिश हुई। सुबह के समय हुई बारिश के बाद शहर की सीमा से गुजरने वाले कांवड़ियों का भी सफर सुहाना हो गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह हुई बारिश से कांवड़ियों को मिली गर्मी से राहतगाजियाबाद में मंगलवार सुबह हुई बारिश से कांवड़ियों को मिली राहत

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे। इसके बाद सुबह लगभग 10 बजे के बाद मौसम बदला और आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद शहर में कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं झमाझम तेज बारिश हुई। जिसके बाद शहर का मौसम बदल गया और गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। इसके अलावा मंगलवार को गाजियाबाद से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में भी काफी इजाफा हो गया है। सुबह के समय हुई बारिश के बाद शहर की सीमा से गुजरने वाले कांवड़ियों का भी सफर सुहाना हो गया। हालाकि काफी देर तक हुई बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर जलभराव के कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

मंगलवार सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

गाजियाबाद में मंगलवार सोमवार की सुबह तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में कमी के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, मगर उमस के कारण काफी परेशानी हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद हुई झमाझम बारिश से शहर का तापमान बदल गया। शाम के समय शहर का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं मंगलवार को शहर में लगभग 5 किलोमीटर से अधिक प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हालाकि मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव और जाम की समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ा।

Advertisment

अगले 24 घंटों में हो सकती है हल्की बारिश

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके अलावा बीते दिन सोमवार को दिन भर हल्के बादल रहने के बाद शाम के समय मौसम एक बार फिर बदल गया था और कई स्थानों पर बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई थी । मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार रात से गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों तक हल्की बारिश हो सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आस-पास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। अनुमान जताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी मौसम बदल सकता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ