ट्विशा शर्मा केस में आया नया मोड़, प्रेग्नेंसी और गर्भपात पर 2 चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्यों फरार हुआ था समर्थ सिंह?

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की CBI जांच में चौंकाने वाले सच सामने आए हैं। पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह ने नई जानकारियां दी है, जिसके चलते केस में नया मोड़ आ गया है।

twisha sharma
1 / 6

CBI सूत्रों के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि समर्थ और ट्विशा के बीच में अमित नाम का तीसरा शख्स था। इसी वजह से समर्थ ने ट्विशा की प्रेग्नेंसी और बच्चे को लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर विवाद की वजह बताई

प्रेग्नेंसी पर विवाद की वजह बताई2 / 6

पूछताछ में ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने दावा किया है कि ट्विशा के पेट में जो बच्चा था, वह उसका नहीं था, क्योंकि वह दोनों सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाते थे। इसलिए प्रेग्नेंसी को लेकर दोनों में विवाद था।

विज्ञापन

गर्भपात को लेकर बड़ा खुलासा

गर्भपात को लेकर बड़ा खुलासा3 / 6

जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ है ट्विशा और समर्थ दोनों ही केमिकल नशा करते थे, इसलिए डॉक्टर ने ट्विशा को गर्भपात करने का सुझाव दिया था, क्योंकि बच्चे पर नशे के गंभीर दुष्प्रभाव होने की आशंका थी।

गिरिबाला ने समर्थ को क्यों भगाया?

गिरिबाला ने समर्थ को क्यों भगाया?4 / 6

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आरोपी सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ की। इस दौरान जब गिरिबाला से पूछा गया कि उसने समर्थ को क्यों भगाया था तो जवाब मिला कि वह नशे में था, इसलिए मैं डर गई थी।

विज्ञापन

CBI बेल्ट की फोरेंसिक जांच कराएगी

CBI बेल्ट की फोरेंसिक जांच कराएगी5 / 6

CBI अब उस बेल्ट की फोरेंसिक जांच कराएगी, जिस लेकर समर्थ और गिरिबाला ने दावा किया है कि इसी से ट्विशा ने फंदा लगाया। इसलिए यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि यह बेल्ट कितना वजह उठा सकती है।

वीडियो बनेगी केस का मजबूत आधार

वीडियो बनेगी केस का मजबूत आधार6 / 6

ट्विशा शर्मा केस में भोपाल पुलिस ने शुरुआती जांच में लापरवाही बरती, जिसने केस को पेचीदा बना दिया। लेकिन कटारा हिल्स थाने में तैनात आरक्षक राघवेंद्र ने उस मौके की वीडियोग्राफी की थी, जब पुलिस पहली बार गिरिबाला और समर्थ घर पहुंची थी। इस दौरान मौका-ए-वारदात की 34 मिनट की वीडियो राघवेंद्र ने बनाई थी, जो अहम कड़ी साबित होगी। इस वीडियो से सबूत हटाए जाने से पहले मौके पर जो हालात थे, उनसे उस समय की परिस्थितियों और बताए गए तथ्यों की पुष्टि संभव होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन