हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 1779 वाहन चालकों के काटे चालान

गाजियाबाद पुलिस
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी एक बार फिर गाजियाबाद कमिश्नरेट के ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने 44 स्थान पर चेकिंग करते हुए 1779 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है और चालान काटे गए हैं।

ट्रांस हिंडन जोन के 44 स्थानों पर की गई चेकिंग

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के ट्रांस हिंडन जोन में सभी थाना क्षेत्र में 44 स्थान पर ट्रैफिक नियमों के नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट लगाए चलने वाले, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले, बिना नंबर प्लेट लगाए वाहनों को लेकर चलने वाले, गलत दिशा से आने वाले 3542 वाहन चालकों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 1779 वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से हैरान करने वाली खबर, अर्ध विक्षिप्त युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला

जोन के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 3542 वाहन चालकों की चेकिंग की
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने 695 वाहन चालकों की चेकिंग की। जिनमें से 384 वाहनों चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 685 वाहन चालकों की चेकिंग की गई और 355 वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कुल 389 वाहन चालकों की चेकिंग की गई, जिसमें से 275 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। वही लिंक रोड थाना क्षेत्र में 446 लोगों की चेकिंग की गई, जिनमें से 247 वाहन चालकों के चालान काटे गए। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 290 वाहन चालकों की चेकिंग में 159 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसी तरह खोड़ा थाना क्षेत्र में 547 लोगों की चेकिंग के बाद 149 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस में कई एसीपी और थाना इंचार्ज का तबादला, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola