गाजियाबाद में सोसायटी के फ्लैट की बालकनी में लगी आग, मचा हड़कंप

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट में विनय जोशी का फ्लैट है। उनके फ्लेट की बालकनी में उन्होंने फाइबर की शीट और अन्य घरेलू सामान रख रखा था। बताया गया है कि शनिवार देर रात अचानक बालकनी में रखे घरेलू सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बालकनी में फैल गई।

Fire

Fire

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्थित एक सोसायटी के एक फ्लैट की बालकनी में रखे घरेलू सामान में देर रात अचानक आग लग गई। घर में लगी देख को देख परिजनों और सोसाइटी में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग पूरी बालकनी में फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी । मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग के कारण कोई हताहत की जानकारी नहीं है।

 

Advertisment

फ्लैट की बालकनी में लगी थी आग

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट में विनय जोशी का फ्लैट है। उनके फ्लैट की बालकनी में उन्होंने फाइबर की शीट और अन्य घरेलू सामान रख रखा था। बताया गया है कि शनिवार देर रात अचानक बालकनी में रखे घरेलू सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बालकनी में फैल गई। बालकनी में लगी आग को देख मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान परिजनों और सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग नहीं बुझी। लोगों ने तुरंत आग लगने की जानकारी पुलिस ब्रिगेड को दी।

घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल करने में आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान तुम कल कर्मियों ने दो फायर टैंकर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान दमकलकर्मियों ने ध्यान रखा की आग दूसरे फ्लैटों में ना फैल जाए। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ