गाजियाबाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और बवाल, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 5 गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित भूडगढ़ी गांव में व्हाट्सएप ग्रुप पर टिप्पणी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर एक दूसरे पर जमकर पथराव करना शुरू कर दिया और लाठी डंडों से भी हमला किया गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

गाजियाबाद पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित भूडगढ़ी गांव में व्हाट्सएप ग्रुप पर टिप्पणी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर एक दूसरे पर जमकर पथराव करना शुरू कर दिया और लाठी डंडों से भी हमला किया गया। घटना में दोनो ही पक्षों के कई लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंची ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करें।

व्हाट्सएप ग्रुप पर हुए कमेंट को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित भूडगढ़ी गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप पर हुए कुछ कमेंट को लेकर विवाद हो गया था। जिसके कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग सोमवार देर रात आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष में गाली गलौज होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।

दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इस मामले में जेल चौकी प्रभरी की तहरीर पर गांव निवासी एक पक्ष जीशान, नवाबुद्दीन, साहिब, फरमान और इमरान वहीं दूसरे पक्ष दिल्लू, जुल्फिकार, कालू, रईसु, सिराजुद्दीन, जुबैर सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जीशान, नवाबुद्दीन, साहिब, दिल्लू और कालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ