गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने 30वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की एक पॉश कॉलोनी में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की 30वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर सोसायटी के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

30वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Advertisment

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में संजीव अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि सोमवार रात संजीव ने बिल्डिंग की 30वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान हुई आवाज के कारण मौके पर लोग एकत्र हो गए। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कविनगर थाना पुलिस ने मामले की जाकनारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि मृतक का कुछ परिवारिक विवाद था। जिसके कारण उसने परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। इसके अलावा बीते रविवार को भी गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित एक सोसायटी की छठी मंजिल से गिरकर एक नाबालिक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ