TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Rapid Train के प्रीमियम कोच में यात्रियों का सफर हुआ और भी खास, गाजियाबाद स्टेशन पर यह मिलेगी फ्री सुविधा

Ghaziabad News: दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच के यात्रियों का सफर अब और भी खास हो गया है। रैपिड कोरिडोर के गाजियाबाद स्टेशन पर प्रीमियम कोच के यात्रियों को मुफ्त में 500 मिली लीटर ठंडे पानी की बोतल दी जाएगी। इसके लिए स्टेशन पर वेंडिंग मशीन लगाई गई है।

Namo Bharat Train
Ghaziabad News: दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच के यात्रियों का सफर अब और भी खास हो गया है। रैपिड कोरिडोर के गाजियाबाद स्टेशन पर प्रीमियम कोच के यात्रियों को मुफ्त में 500 मिली लीटर ठंडे पानी की बोतल दी जाएगी। इसके लिए स्टेशन पर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। यह मशीन स्टेशन पर प्रीमियम लॉन्ज में बनाए गए कोका कोला रिफ्रेशमेंट जोन में लगाई गई है।

प्रीमियम कोच के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त 500 एमएल पानी की बोतल

दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भरत ट्रेन कोरिडोर का निर्माण कर रहे NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन पर लगाई गई मशीन में पानी की ठंडी बोतलों के लिए फ्री स्लॉट दिए गए हैं। इस मशीन से ठंडा पानी फ्री लेने के लिए यात्रियों को वेंडिंग मशीन में उपलब्ध फ्री स्लॉट्स में से एक बार में एक नंबर का चयन करना होगा। इसके बाद वेंडिंग मशीन पर दिया गया बटन दबाते ही पानी की ठंडी बोतल बाहर आ जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए मौके पर कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होने बताया कि मशीन में लगाई गई अन्य चीजें भी यात्री यहां से ले सकतें है, मगर उसके लिए भुगतान करना होगा। उन्होने बताया कि जल्द ही कोरिडोर के अन्य स्टेशनों पर भी वेंडिंग मशीने लगाई जाएंगी, ताकि सभी स्टेशनों पर यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सकें।

महज 20 प्रतिशत महंगा है प्रीमियम कोच का सफर

NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, नमो भारत के स्टैंडर्ड किराए और प्रीमियम कोच के किराए में केवल 20 प्रतिशत का अंतर है। यात्रियों के लिए अब ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करना आसान है। यात्री महज 20 प्रतिशत अधिक किराया देकर प्रीमियम कोच की सुविधाओं का आनंद उठा सकतें है। प्रीमियम कोच में वाटर बोतल होल्डर, लैपटॉप चार्जर, रिक्लाइनिंग सीट, सन शील्ड, वेंडिंग मशीन आदि जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिलती है।


Topics:

---विज्ञापन---