कौन थे सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा? गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरने से हुई जिनकी मौत

Ghaziabad Rain: गाजियाबाद में तेज बारिश से ACP ऑफिस की छत गिर गई, जिसमें दबकर पुलिस सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Ghaziabad Rain
विज्ञापन

Ghaziabad Rain: बीती रात से ही दिल्ली-NCR में तेज आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ है। गाजियाबाद में भी आंधी-बारिश के बाद ACP अंकुर के दफ्तर की छत गिर गई। इस हादसे में दरोगा वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। इस मामले में एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि ‘एसीपी अंकुर विहार के पेशी कार्यालय में सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा रात को रुके थे। रात में चली तेज आंधी और तेज बारिश के कारण पेशी कार्यालय की छत गिर गई, जिससे दबकर उनकी दुखद मृत्यु हो गई।’

कौन थे वीरेंद्र कुमार मिश्रा

छत गिरने से घायल हुए सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ‘वीरेंद्र कुमार मिश्रा जनपद इटावा के मूल निवासी थे तथा उनका परिवार दिल्ली में आवासित है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके पहले डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Advertisment


इस हादसे की जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ही उन्होंने इसकी पुष्टि की। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, साथी पुलिसकर्मियों में भी शोक की लहर है।

गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी गाजियाबाद ने चेतावनी दी है कि मौसम आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है। इस दौरान, तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन भी प्रभावित होगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जहां पर पानी भरा है, उन  क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ