गाजियाबाद में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बुधवार सुबह से तापमान में गिरावट की गई है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सुबह से ही गाजियाबाद के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। दिन भर तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Aaj ka Weather, Ghaziabad News, Ghaziabad weather, NCR weather, Ghaziabad rain, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, एनसीआर मौसम, गाजियाबाद बारिश

weather

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। मंगलवार रात को भी कई स्थनों पर हल्की बारिश होती रही। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह भी शहर के तापमान में कमी देखी गई। कुछ स्थानों पर हल्की धूप खिली तो कहीं बादलों का डेरा रहा। हालाकि हल्की धूप के कारण बुधवार को लोगों को उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लोगों को भीषण गर्मी की तपिश झेलनी पड़ रही थी और लोगों को उमस और तेज धूम के कारण घरों में कैद रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना

गाजियाबाद में बुधवार सुबह से तापमान में गिरावट की गई है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सुबह से ही गाजियाबाद के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। दिन भर तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया और गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान गाजियाबाद के कई क्षेत्र में तेज और काफी समय तक बारिश हुई। जिले में मंगलवार को 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है और कहीं हल्की बौछारें तो कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

Advertisment

एनसीआर में आंधी तुफान की चेतावनी

गाजियाबाद सहित एनसीआर में मौसम बिभाग ने मंगलवार को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है थी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, दिल्ली समेत एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम समेत मेरठ, मुजफ्फरनगर, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा समेत हरियाणा के कई जिलों मे मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। बुधवार को एनसीआर सहित पश्चिमी यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली आदि क्षेत्र में भी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ