गाजियाबाद के पॉश इलाके में गरजा जीडीए का बुलडोजर, पुलिस और पीएसी बल रहा तैनात

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कनावनी स्थित क्षेत्र में लगभग 6 हेक्टेयर जमीन पर लोगों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों ने बार-बार इन्हे जमीन खाली करने के लिए चेतावनी दी थी, मगर इन्होने अतिक्रमण को नहीं हटाया। मंगलवार को जीडीए द्वारा बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Municipal Corporation, Indirapuram, GDA Zonal Office, GDA, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, इंदिरापुरम, जीडीए जोनल कार्यालय

गाजियाबाद के कनावनी में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरपुरम स्थित कनावनी क्षेत्र में बनी अवैध झुग्गी झोपड़ी पर मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला है। बताया गया है कि यहां पर लगभग 6 हेक्टेयर सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी बनाकर अतिक्रमण किया गया था। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, बुलडोजर कार्रवाई से पहले कई बार यहां के लोगों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया, मगर बार-बार कहने के बाद भी अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था। इसके बाद अब कार्रवाई की गई है। वहीं जीडीए की इस कार्रवाई को देख अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

कई बार दी गई जमीन खाली करने की चेतावनी

जीडीए के पर्वतन अधिकारियों के अनुसार, कनावनी स्थित इस क्षेत्र में लगभग 6 हेक्टेयर जमीन पर लोगों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार इन्हे जमीन खाली करने के लिए चेतावनी दी जा रही थी, मगर इन्होने अतिक्रमण को नहीं हटाया। मंगलवार को जीडीए द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और पीएसी बल भी तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने खुद ही सामान हटाना शुरू कर दिया ताकि उनके सामान का नुकसान ना हो।

Advertisment

बेशकीमती है यह जमीन

बताया गया है कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी में यह 6 हेक्टेयर जमीन काफी कीमती है। इसके आस-पास इंदिरापुरम की पॉश सोसायटी, नितिखंड, अहिंसा खंड़, वैभव खंड़ समेत अन्य पॉश सोसायटी है। ऐसे में इसी जमीन भी बेशकीमती है। इसे खाली कराने के लिए जीडीए द्वारा कई बार यहां अतिक्रमण करके रहने वाले लोगों को नोटिस दे चुका था, मगर बार-बार कहे जाने के बाद भी यहां से अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। ऐसे में मंगलवार को जीडीए ने इसे बुलडोजर चलाकर खाली करा लिया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ