Ghaziabad Police Exposed Fraudulent Son (रोहित सिंह, गाजियाबाद): दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर की पुलिस ने 31 साल पहले अपने अपहरण का दावा करने वाले राजू का पर्दाफाश कर दिया है। राजू का असली नाम इंद्रराज है और वह राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है। पुलिस को जांच में पता चला कि राजू अब तक 9 परिवारों को धोखा दे चुका है। वह उनका भाई, बेटा और रिश्तेदार बनकर उनके साथ रहा। ऐसा उसने इसलिए किया, क्योंकि इंद्रराज कम समय बिना कुछ कामकाज करे ज्यादा पैसे कमाना चाहता था।
इसलिए वह बिना मेहनत करे शॉर्टकट के रास्ते पर चल पड़ा। वह पैसे परिवार वालों को ढूंढ रहा था, जिनका अपना कोई बहुत पहले ही खो चुका है और वह उनकी आज तक तलाश कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर इंद्रराज उनके घर में शरण लेने लगा। फिर पैसे-गहने चुराकर 2 से 3 महीने बाद फरार हो जाता था। इंद्रराज चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। ताजा मामले में इंद्रराज एक परिवार के साथ उनका दूर का रिश्तेदार बनकर रह रहा था। 2-3 महीने बाद वह इस परिवार के गहने और कैश चोरी करके फरार हो गया था। पुलिस इसी मामले में आरोपी को तलाश रही थी कि इंद्रराज का सच सामने आ गया।
यह भी पढ़ें:7 फेरों से पहले खुली दुल्हन की पोल तो चौंकी बारात; न मंडप मिला और न पंडाल, दूल्हा हुआ बेहाल
साल 2021 में सबसे पहले पुलिस के हाथ लगा था
DCP निमिष पाटिल ने बताया कि इंद्रराज उर्फ राजू 2 रोटी का जुगाड़ बिना कोई काम काज करे करना चाहता था, इसके लिए उसने ठगी का रास्ता अपनाया। राजू पिछले 4-5 दिन से पुलिस की हिरासत में था। सख्ती से पूछताछ करने के बाद राजू उर्फ इंद्राज ने तोते की तरह सारे राज उगल दिए। उसके द्वारा किए गए खुलासों की पुष्टि करने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में छानबीन भी की। छानबीन करके बिखरे हुए सच को जोड़कर एक तस्वीर बनाई। इस तस्वीर के सामने आने से हर कोई हैरान है कि आखिरकार इंद्रराज देखने में बहुत ही सीधा और सरल स्वभाव का है, लेकिन अंदर से उतना ही तेज और शातिर दिमाग वाला है।
क्योंकि वह भोले-भाले लोगों की भावनाओं के साथ खेल कर उनके गमों को उधेड़ कर चला जाता था। साल 2021 में इंद्रराज राजस्थान के हनुमानगढ़ में अपने दूर के रिश्तेदार हेतराम के घर ठहरा और 3 महीने बाद जेवर और कैश चोरी करके फरार हो गया था। राजस्थान पुलिस ने हेतराम की शिकायत पर थाना रावतसर में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। अब इस जालसाज को गाजियाबाद पुलिस ने बेनकाब किया है। राजू थाना तेजसर जिला अनूपगढ़ राजस्थान के गांव जसद बुगिया का रहने वाला है। उसकी चोरी करने की आदत से तंग आकर उसके असली पिता चुन्नीलाल ने उसे बेदखल कर दिया था। इसके बाद उसे बिना मेहनत किए मौज मस्ती करने के लिए ठगी का रास्ता अपनाया।
यह भी पढ़ें:सीरियल किलर ‘यूट्यूबर’ के आतंक की कहानी, टैक्सी ड्राइवर ने कैसे किया पर्दाफाश? खुला 4 हत्याओं का राज
अलग-अलग लोगों ने उसे अपना परिजन बताया
DCP के अनुसार, इंद्रराज ने जिन 9 परिवारों को ठगा, उनमें से 5 परिवार पंजाब के बठिंडा, राजस्थान के जैसलमेर, हरियाणा के हिसार और सिरसा जिले के हैं। राजू ने खोड़ा थाने आकर साजिश के तहत अपने अपहरण की कहानी सुनाई। 30 साल पुरानी राजू की कहानी सुनकर पुलिस ने उसके परिजनों को तलाशने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया तो साहिबाबाद के तुलाराम ने उसे अपना परिजन बताया।
पुलिस ने उसे तुलाराम को सौंप दिया। 4-5 दिन बाद ही तुलाराम को राजू पर शक हो गया तो उन्होंने साहिबाबाद पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर खोड़ा पुलिस द्वारा डाली गई पोस्ट पर भी देहरादून के एक शख्स ने बताया कि वह उनके यहां उनका बेटा बनकर रह रहा था। पुलिस को शक हुआ तो उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। DNA मैच करने की बात कही तो राजू टूट गया और उसने खुद ही अपना राज उगल दिया।
यह भी पढ़ें:कैसे बताऊं बेटे को उसकी मां मर गई? Pushpa 2 के प्रीमियर में भगदड़ में पत्नी को खोने वाले शख्स की आपबीती
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 hr agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
5 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
5 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
6 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
7 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
11 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines