Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका, तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। आरोपी दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार तड़के साहिबाबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दक्ष ढेर हो गया। आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
मुठभेड़ में एक पुलिस उप निरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल उप निरीक्षक को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि 3 मई की रात को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई थी। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी दक्ष के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है। लूट के बाद दक्ष और उसके साथियों ने विनय को मौत के घाट उतार दिया था।
बता दें कि थाना शालीमार गार्डन के राजेंद्र नगर इलाके में विनय का शव मिला था। जो उनके घर से कुछ दूर पड़ा था। विनय त्यागी टाटा स्टील में नेशनल बिजनेस हेड के तौर पर काम करते थे। बदमाश लूट के बाद उनका लैपटॉप, पर्स और मोबाइल ले गए थे। चाकू से गोदकर आरोपियों ने उनकी जान ली थी।
विनय त्यागी, जिनका मर्डर हुआ था।
42 साल के विनय त्यागी राजेंद्र नगर सेक्टर 5 स्थित मकान नंबर 66 में रहते थे। उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। वे रोज रात को साढ़े 10 बजे घर लौट आते थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। शुक्रवार रात को भी मेट्रो से घर आ रहे थे। जब राजेंद्र नगर में पैदल आ रहे थे, तो बदमाशों ने हमला कर दिया।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
10 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
12 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
13 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
14 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
19 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
19 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines