News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं को देह व्यापार के दलदल में धकेले जाने से पहले ही बचा लिया। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बुधवार को दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक महिला ने फोन कर खुद को बचाने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना नजदीकी पीसीआर को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर देती है। पुलिस की छानबीन में जो जानकारी सामने आती है, उससे लोगों के होश उड़ गए। दरअसल पुलिस को ये फोन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में रह रही एक 22 वर्षीय महिला ने किया था। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद महिला बाहर आई और सारी बातें बताईं।
महिला ने बताया कि वो आगरा की रहने वाली है और नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। यहां पर उसकी पहचान रजनी नाम की एक महिला से हुई। रजनी ने उसकी बातें सुनकर उसे हौसला दिया और कहा कि वो एक आदमी को जानती है, जो उसे नौकरी दे सकता है। इसके बाद रजनी ने दशरथपुरी में उसकी मुलाकात सोनू नाम के एक व्यक्ति से करवाई।
महिला ने बताया कि उन दोनों ने उसे देह व्यापार के धंधे में उतरने का ऑफर दिया। आरोपियों ने कहा कि इस धंधे में बहुत पैसा है। अगर ये काम करोगी तो किसी से नौकरी मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन महिला ने इसे नकार दिया और वहां से चली आई। जिसके बाद महिला ने एक एनजीओ को इस बारे में खबर दी और पुलिस को फोन किया।
वहीं, एक ऐसा ही मामला दिल्ली पुलिस ने सागरपुर में भी सॉल्व किया है। यहां एक 29 साल की महिला को देह व्यापार के धंधे में उतरने से बचा लिया। ये महिला भी नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी और उसे भी पैसों का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में उतारने की कोशिश की जा रही थी। समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचा लिया।
इस संबंध में डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर रजनी नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी रजनी देह व्यापार के लिए ऑनलाइन क्लासीफाइड के जरिए लड़कियों से संपर्क करती थी। वह अभी तक कितनी लड़कियों को देह व्यापार में उतार चुकी है? इस संबंध में जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।