गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा शातिर लुटेरा, 50 से अधिक महिलाओं को बना चुका है निशाना

Ghaziabad News: कौशांबी थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने यूपी गेट की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली से यहां आकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की कौशांबी थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर गजियाबाद सहित एनसीआर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी लगभग 50 से अधिक महिलाओं से सोने की चेन और कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस टीम पर की आरोपी ने फायरिंग

कौशांबी थाना पुलिस के अनुसार, रविवार रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दैरान पुलिस टीम ने यूपी गेट की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले प्रज्जवल के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहता है और गाजियाबाद सहित एनसीआर में लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।

Advertisment

50 से अधिक महिलाओं के साथ कर चुका है लूट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने दो साथी आकाश और विनोद के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी वाहनों को बदल-बदलकर गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा में लूट की घटनाओं को अंमाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 जून, 8 जून और 12 जून को थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी लूट के मामले में तिहाड़ जेल भी जा चुका है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ