गाजियाबाद पुलिस ने चाचा का हत्यारोपी दबोचा, शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में की थी हत्या

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 12 दिनों पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके दूर के भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाचा के सिर पर ईंट से हमला करके हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंक दिया था।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 12 दिनों पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके दूर के भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाचा के सिर पर ईंट से हमला करके हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंक दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और तभी से आरोपी की तलाश करने में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बीवी को नोरा फतेही बनाने के लिए पति ने उठाया ये कदम, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Advertisment

शराब पीने के दौरान हुई थी कहासुनी

बता दें कि मूलरुप से अमेठी के रहने वाला आरोपी उमेश हाल में गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र में रहता है। बताया गया है कि उमेश ने बीती 10 अगस्त को अपने दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले राकेश के साथ शराब पी थी। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो गया था। आरोप है कि नशे की हालत में उमेश ने राकेश के सिर पर ईंट से कई वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए शव को कंबल में लपेटकर कमरे के दीवान में छिपा दिया। था और देर रात मौका पाकर उसने शव को घर के पीछे नाले में फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस से बचने के लिए नहीं कर रहा था फोन का इस्तेमाल

विज्ञापन

नगर कोतवाली एसीपी रितेश त्रिपाठी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उमेश पुलिस से बचने के लिए कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी और मैन्युअल इंटेलिजेंस, CCTV फुटेज और सर्विलेंस की मदद से पुलिस को सफलता मिली। पुलिस टीम ने एक सूचना पर उमेश को रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ