हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गाजियाबाद में बनेगा 25000 लोगों के लिए आशियाना, वसुंधरा इलाके में खाली पड़ी जमीन के लिए बनाया खास प्लान

गाजियाबाद में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यूपी सरकार ने वसुंधरा इलाके में 5000 घर बनाने के लिए हामी भर दी है। इस दौरान खाली जमीन के 40 एकड़ के लेआउट को मंजूरी मिली है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सरकार ने कई हाउसिंग प्रोजेक्ट निकाले हैं, जिसके तहत लोगों को कम कीमत पर घर या प्लॉट दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद में एक नई स्कीम को मंजूरी दी गई है, जिसमें करीब 5 हजार घर बनाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कीम के तहत वसुंधरा इलाके में घर बनाए जाएंगे। सरकार इन घरों का निर्माण वसुंधरा सेक्टर-7 और सेक्टर-8 की खाली पड़ी जमीन पर करेगी। इस योजना को लेकर लखनऊ में हुई आवास एवं विकास परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। जानिए यह योजना क्या है और इससे कितने लोगों को फायदा होगा?

GDA की स्कीम क्या?

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग जो इसी क्षेत्र के पास में घर बनाने का प्लान सपना देख रहे हैं, उनके सपने को सच करने के लिए इस स्कीम को लाया जा रहा है। दरअसल, गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-7 और 8 में 5,000 घर बनाए जाएंगे, जिसके लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में आवास एवं विकास परिषद की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें 40 एकड़ जमीन के लेआउट को मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें: जयपुर से अयोध्या तक राम दरबार की यात्रा, पत्थरों पर उकेरी जा रही आस्था

विज्ञापन

रह सकेंगे 25000 लोग

इस स्कीम के तहत 10 एकड़ पर एम्स का सैटेलाइट सेंटर और बचे 30 एकड़ में दो ग्रुप हाउसिंग भूखंड (20 एकड़ और 10 एकड़) प्रस्तावित किए गए हैं। आपको बता दें कि यह इलाका ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) जोन के अंतर्गत आता है, जहां पर 30 एकड़ क्षेत्र में करीब 25,000 लोग रह सकते हैं।

जल्द शुरू होगी नीलामी

यह इलाका ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) जोन में आता है, जहां 30 एकड़ क्षेत्र में करीब 25,000 लोग निवास कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसुंधरा के सेक्टर 7 और 8 में आवास परिषद की करीब 80 एकड़ जमीन सालों से खाली थी, जिसे अब घर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन प्लॉट्स की जल्द ही नीलामी शुरू कर दी जाएगी। अगर आप भी यहां घर बनाना चाहते हैं, तो इस स्कीम के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटी दिखाकर मां से करवा दिया निकाह, मेरठ में मिला अजीबोगरीब केस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola