Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। शहर वासियों को अब सस्ती दरों पर अपने निजी कार्यक्रम करने के लिए भवन उपलब्ध हो सकेंगे। गाजियाबाद के अर्थला और नंदग्राम में बने पूर्वांचल और उत्तरांचल भवन में कार्यक्रमों के लिए 1 सितंबर से बुकिंग शुरू की जाएगी। इन दोनों ही भवनों की देखभाल और रखरखाव गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया जाएगा। इन भवनों के संचालन के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इन भावनों को कितने किराए पर दिया जाएगा, इसका निर्णय भी जल्दी नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक करके लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, जानिए कौन-कौन से क्षेत्र होंगे शामिल
अर्थला में बना है पूर्वांचल भवन
गाजियाबाद के अर्थला में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बना पूर्वांचल की हालत कुछ समय पहले काफी बदहाल हो गई थी। गाजियाबाद में पूर्वांचल भवन एक साल पहले बना था, लेकिन सही रखरखाव और अनदेखी के चलते काफी समय से भवन वीरान पड़ा था। पूर्वांचल भवन तैयार होने के बाद नगर निगम ने इसके संचालन का काम निजी हाथों में देने की योजना बनाई थी, जिसका लोगों ने विरोध किया था। लोगों का कहना था कि इससे समाजिक भावनाएं जुड़ी हैं। यह भवन सांस्कृतिक प्रतीक है, जहां पूर्वांचल समाज के लोग अपने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर सकें। अब इस भवन को एक सितंबर से किराए पर देने की योजना पर काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पार्कों का होगा सुन्दरीकरण, जीडीए ने बनाया खास प्लान, जानिए क्या है डिटेल
नंदग्राम में बना है उत्तरांचल भवन
गाजियाबाद के नंदग्राम में 1661.91 वर्गमीटर में जगह में उत्तरांचल भवन बनाया गया है। इस भवन में दो हाल बनाए गए हैं। इसमें एक हाल 320 वर्गमीटर का होगा और दूसरा 151.81 वर्गमीटर का है। इस भवन की क्षमता लगभग 600 लोगों की है। इसके अलावा इस भवन में 231 वर्गमीटर की एक लाबी का भी निर्माण गया है। इसके अलावा प्रथम तल पर तीन वीआइपी लांज, एक कांफ्रेंस हाल और चार कमरों की व्यवस्था है। 575 वर्गमीटर जगह पर ग्रीन एरिया बनाया गया है। वहीं इस भवन को भी अब शहर के लोगों को 1 सितंबर से किराए पर देने की तैयारी है, ताकि लोग धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा अपने निजी कार्यो के लिए भी इन भवनों को बुक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद शहर के प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यीकरण, जानिए किन 5 जगहों का किया गया चयन
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines