गाजियाबाद के लोगों को कल मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, जानिए क्या है अपडेट

Ghaziabad News: बीते सोमवार से गाजियाबाद जिले का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। गर्म लू और उमस के कारण लोगों का बुरा हो गया। सुबह से ही तापमान में वृद्धी हो जाती है। पड़ रही तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़के सूनी हो जाती है। रविवार को गाजियाबाद सहित एनसीआर का मौसम बदलने की संभावना है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Ghaziabad News, Aaj ka Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Weather, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद मौसम, आज का मौसम, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर

Weather

विज्ञापन

Ghaziabad News: पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे गाजियाबाद के लोगों के लिए कुछ राहत की खबर है। कल यानि रविवार को गाजियाबाद सहित एनसीआर का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा दो दिन आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार तेज भी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद अगले सप्ताह भर गाजियाबाद का तापमान कम होने की उम्मीद है। जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

पिछले एक सप्ताह से 40 के पार चल रहा शहर का तापमान

बीते सोमवार से गाजियाबाद जिले का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। गर्म लू और उमस के कारण लोगों का बुरा हो गया। सुबह से ही तापमान में वृद्धी हो जाती है। जिसके बाद दोपहर तक आते-आते तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है। पड़ रही तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़के सूनी हो जाती है और लोगों को अपने घरों में कैद होना पड़ता है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप झेल रहे जिले के लोगों को रविवार से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

दो दिन आंधी और हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिन तेज आंधी और बारिश की बौछारें हो सकती हे। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश का मौसम रह सकता है। इस दौरान एनसीआर के कई क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके कारण लोगों को झुलसा देने वाली इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ