गाजियाबाद में बिजली कटौती को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, रोड़ जामकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सुबह से लेकर रात तक हो रही अघौषित बिजली कटौती के कारण लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे है। कनावनी में तो लोगों ने पुस्ता रोड़ को घंटों तक जाम रखा। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Electricity Department, Kanawani, Ghaziabad Demonstration, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद बिजली विभाग, कनावनी, गाजियाबाद प्रदर्शन

लोगों को समझाते पुलिसकर्मी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बारिश होने के बाद भी लोगों को उमस के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सुबह से लेकर रात तक हो रही अघौषित बिजली कटौती के कारण लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे है। जिले में कई जगह लोगों ने बिजली कट को लेकर प्रदर्शन किए। गाजियाबाद के कनावनी में तो लोगों ने पुस्ता रोड़ को घंटों तक जाम रखा। जाम लगने की सूचना पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया। इसके अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र में भी लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान होकर प्रदर्शन किया।

कनावनी में पुस्ता रोड़ पर लगाया जाम

सोमवार को जिले में दोपहर से लेकर देर शाम तक तक अलग-अलग स्थानों पर अघौषित बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोग उमस और गर्मी के कारण परेशान हैं और उस पर बिजली कटौती लोगों को और अधिक परेशान कर रही है। यहीं हाल मंगलवार सुबह से भी देखने का मिला। गाजियाबाद के रॉयल गर्डन के लोग सोमवार रात बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतार गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि अघौषित बिजली कटौती होने के कारण काफी परेशानी हो रही है।

Advertisment

विभाग के अधिकारी नहीं उठाते फोन

प्रदर्शन करर रहे लोगों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कुछ जानकारी लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास करते हैं, तो अधिकारी फोन ही नहीं उठाते। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुस्ता रोड़ पर जाम लगा दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने और प्रदर्शन करते रहे। काफी समझाने के बाद लोग माने और जाम खोला। इसके अलावा गाजियाबाद के लोनी, कौशांबी, घंटाघर आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी झोलनी पड़ी। वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोमवार रात लोगों ने परेशान होकर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ