Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा गाजियाबाद शहर के विकास के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। हाल ही में जीडीए द्वारा गाजियाबाद के कोयल एनक्लेव में रामायण थीम पार्क का निर्माण शुरू किया गया है। इसके बाद अब गाजियाबाद में शहर के अन्य पार्कों को भी सुंदर बनाने और यादगार बनाने की दिशा में तैयारी की है। इन पार्कों के निर्माण के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 50 करोड़ की धनराशि खर्च करने का प्लान बनाया है। अब जल्द ही जीडीए अपनी इस योजना पर काम शुरू करेगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साढ़े 22 करोड़ से बनेगा थीम पार्क, रामायण के पत्रों सहित सांस्कृतिक विरासत के कराए जाएंगे दर्शन
50 करोड़ की धनराशि खर्च करने की तैयारी
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा फिलहाल ऐसे पार्को के सुन्दरीकरण पर काम शुरू करने की तैयारी है, जिन्हें अभी तक नगर निगम को हैंडोवर नहीं किया गया है। इन पार्कों को विभिन्न थीमों पर आधारित करके इनका सुंदरीकरण किया जाएगा। पार्कों में बच्चों के लिए खेलने के झूले, युवाओं के लिए व्यायाम करने के की सुविधा और बुजुर्गों के लिए ध्यान और योग आदि करने का के स्थान बनाए जाएंगे। इसके अलावा इन पार्कों की सही से देखभाल हो सके, इसके लिए आरडब्लूए के पदाधिकारियों और समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों की भी मदद ली जाएगी और समय-समय पर उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा।
वसूला जाएगा न्यूनतम शुल्क
इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे इन पार्कों में न्यूनतम शुल्क वसूलने का भी प्रावधान रखा जाएगा ताकि इन पार्कों की देखभाल में होने वाले खर्च को पूरा किया जा सके अधिकारियों के अनुसार यह शुल्क बहुत ही काम रखा जाएगा ताकि लोगों पर इसका अधिक भार ना पड़े। इसके अलावा गाजियाबाद के कोयल एनक्लेव में बनाए जाने वाले रामायण थीम पार्क के रखरखाव और संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। गाजियाबाद में बनने वाला रामायण थीम पार्क में एनसीआर के लोगों को सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से लोगों को सांस्कृतिक विरासत के दर्शन भी कराए जाएंगे। रामायण थीम पार्क में रामायण के प्रमुख पात्रों की 15 मूर्तियां सहित कुल 45 कलात्मक प्रतिष्ठान स्थापित कराए जाएंगे। इसके अलावा थीम पार्क में 5D मोशन चेयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के 6 पार्कों को 28 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा पुनर्विकसित, जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines