गाजियाबाद के 6 पार्कों को 28 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा पुनर्विकसित, जानिए पूरी डिटेल

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अब गाजियाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पड़ने वाली इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के 6 पार्कों का पुर्नविकास करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Ghaziabad News, Ghaziabad, GDA, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad todays news, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, जीडीए, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद आज की खबर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अब गाजियाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पड़ने वाली इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के 6 पार्कों का पुर्नविकास करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इन पार्कों के पुर्नविकास करने में लगभग 28 लाख रुपए का खर्च आ सकता है। जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ हरित पट्टी का निर्माण भी किया जाएगा और इन पार्को का सुन्दरीकरण किया जाएगा।

शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पार्कों के पुनर्विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि अगस्त माह से इन पार्कों के विकास और सुन्दरीकरण का कार्य शुरू हो सकता है। इंद्रप्रस्थ योजना के डी और एफ ब्लॉक में सबसे अधिक आबादी रहती है। यहां के पार्कों की स्थिति ठीक नहीं है और बदहाल होने के कारण लोग नहीं जाते है। ऐसे में अब जीडीए द्वारा इन पार्कों का 28 लाख रुपए की लागत से फिर से विकास किया जाएगा। इस दौरान पार्को को सुन्दर बनाने के लिए जीडीए द्वारा लगभग 10 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे और हरित पट्टी का भी निर्माण किया जाएगा।

दो सालों तक चयनित ठेकेदार करेगा पार्को की देखभाल

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के इन पार्कों की बदहाल स्थिति के कारण पार्कों में लोग नहीं जाते हैं। जिसके कारण इन पार्को में झाड़ियां खड़ी है और गंदगी है। यहां के लोग काफी लंबे समय से इन पार्कों के फिर से विकास करने और सुन्दर बनाए जाने की मांग कर रहे थे। यहां निवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें भी की थी। इसके बाद जीडीए द्वार अब इन पार्कों को पुनर्विकसित किए जाने का कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन पार्कों को ठीक करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पार्कों के सुन्दरीकरण करके पार्कों को फिर से विकसित करने के बाद यहां का की देखभाल भी 2 साल तक चयनित ठेकेदार द्वारा ही की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ