मुझसे प्यार करोगी तो जिंदगी बनेगी, नहीं तो...कहते ही युवक ने युवती पर छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग

Ghaziabad One-Sided Lover Attempted Girl Murder: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

image - 2023-10-17T195653.442

Ghaziabad One-Sided Lover Attempted Girl Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एकतरफा प्यार में हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां युवक ने एक लड़की को उसका प्यार को स्वीकार न करने के लिए जान से मारने की कोशिश की है, या फिर यू कह लीजिए की उसने अपनी तरफ से लड़की को मार दिया था। वो तो लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्यार का इजहार

यह घटना ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि लोनी थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती है। पीड़िता ने आगे बताया कि काफी समय से जाहिद नाम का एक युवक उसका पीछा कर रहा था, लेकिन लड़की ने उसे कभी भाव नहीं दिया और उसे हमेशा नजरअंदाज करती रही। सोमवार को फैक्ट्री जाते समय अचानक बीच रास्ते में जाहिद ने उसे रोक लिया और अपने प्यार का इजहार किया। पीड़िता ने बिना समय गवांए उसे मना कर दिया।

विज्ञापन

लड़की के इंकार पर वार

इसके बाद आरोपी जाहिद को गुस्सा आ गया और उसने पीड़िता को कहा कि अगर उसने उससे प्यार नही किया तो वो उसे जान से मार देगा। ये सुनने के बाद लड़की ने आरोपी बहुत डांट लगाई। इसके बाद आरोपी ने पेट्रोल से भरी बोतल खोलकर लड़की पर डाल दी और उसे आग लगा दी। इतने में लड़की जोर- जोर से चिल्लाने लगी। लड़की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस मामले को लेकर बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ