गाजियाबाद में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर यातायात को सुगम बनाने और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की तैयारी शुरू हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) छिजारसी से वेवसिटी तक सड़क चौड़ीकरण, नए जंक्शन और फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने की योजना पर काम कर रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम को कम करना और लोगों के सफर को बेहतर आरामदायक बनाना है. इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ उद्योगों से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद को मिलेगा जाम से छुटकारा! 185 सड़कें होंगी चौड़ी और चकाचक, PWD ने भेजा
ट्रैफिक दबाव होगा कम
इस प्रोजेक्ट के तहत लालकुआं और डासना के बीच स्थित बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास नया कट बनाया जाएगा, जिससे इस इलाके को एनएच-9 से सीधा संपर्क मिल सकेगा. वर्तमान में भारी वाहन लंबा रास्ता तय करके गुजरते हैं, जिसके कारण लालकुआं और जीटी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. सड़क चौड़ी होने और नए प्रवेश-निकास मार्ग बनने के बाद ट्रकों और बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी. रिपोर्च के मुकाबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पांच जगहों पर रोड चौड़ीकरण और एफओबी बनाने जा रहा है. छिजारसी में जहां एनएच नौ पर प्रवेश और निकासी के लिए सात की जगह नौ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी तो लालकुआं से डासना के बीच मणिपाल अस्पताल से पहले बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में नया कट बनाया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार इस पूरे विकास कार्य पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजाना यात्रा करने वालों का समय भी बचेगा.
इन प्रमुख स्थानों पर होंगे बड़े बदलाव
- इस परियोजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्माण और सुधार कार्य किए जाएंगे:
- छिजारसी जंक्शन के पास सड़क चौड़ीकरण.
- विजयनगर जंक्शन क्षेत्र में यातायात सुधार कार्य.
- औद्योगिक रोड जंक्शन के आसपास नई व्यवस्था.
- सेक्टर 63 नोएडा के पास नया जंक्शन.
- मेरठ रोड पर लालकुआं के आगे नया संपर्क मार्ग.
- बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए नया कट.
- विजयनगर और वेवसिटी के पास आधुनिक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण.
इन सुविधाओं से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा.
फुट ओवर ब्रिज और नए जंक्शन बदलेंगे शहर की तस्वीर
विजयनगर बाईपास और वेवसिटी क्षेत्र में बनने वाले फुट ओवर ब्रिज लोगों की दैनिक जिंदगी को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस एफओबी के निर्माण पर करीब साढ़े 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है. इसमें विभाग की तरफ से एफओबी के बस स्टैंड को हटाने के साथ चौकी को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अभी एक्सप्रेसवे पार करने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन एफओबी बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. वहीं, एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होती है, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है, लेकिन नए जंक्शन और चौड़ी सड़कों से यातायात व्यवस्थित होगी और रोज-रोज की समस्या से राहत मिलेगा, और शहर का परिवहन ढांचा पहले से अधिक मजबूत बनेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना गाजियाबाद की कनेक्टिविटी, व्यापार और जीवनशैली को नई दिशा देने का काम करेगी.
यह भी पढ़ें: UP Rojgar Mela 2026: यूपी में 6000 से ज्यादा नौकरियों का सुनहरा मौका, जानें रोजगार मेले के
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines