GDA Plot Scheme 2025: उत्तर प्रदेश में किफायती आवास योजनाओं के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने लोगों के लिए नई स्कीम लॉन्च की है। GDA की ये स्कीम इंदिरापुरम में खाली पड़े ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स की है। यह स्कीम उन लोगों के लिए शानदार मौका है, जो बेहतर लोकेशन पर निवेश करना चाहते हैं। यह प्लॉट सिर्फ घर बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि ओल्ड होम, बिजनेस, आर्ट गैलरी, मल्टीप्लेक्स और भी कामों के लिए हैं। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द ही आवेदन करें क्योंकि इसी महीने इसके लिए आवेदन बंद कर दिए जाएंगे।
किन तारीखों का रखें ध्यान?
होली के खास मौके पर इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। इन प्लॉट्स के लिए आवेदन 7 मार्च 2025 से शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2025 है। अगर आप भी अपने लिए किफायती दाम में प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो 22 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में होली के दिन मिलेगा भरपूर पानी, 20 लाख की आबादी को मिली राहत
प्लॉट्स का आवंटन कैसे?
22 मार्च को आवेदन बंद होने के बाद 25 मार्च को ही इन प्लॉट्स के लिए नीलामी रखी जाएगी। यह नीलामी प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। इसका आयोजन हिंदी भवन, लोहिया नगर गाजियाबाद में ही होगा। रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद आमतौर पर प्राधिकरण आगे का अपडेट ऑफिशियल साइट पर डाल देता है। अगर स्कीम में हिस्सा लेने के लिए आवेदन फॉर्म चाहिए, तो वह HDFC बैंक से मिल जाएंगे।
कहां पर कितने प्लॉट?
इस योजना में आवासीय प्लॉट, औद्योगिक प्लॉट, व्यवसायिक प्लॉट, कन्वीनियेन्ट शॉपिंग प्लॉट, क्योस्क दुकान प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लैक्स प्लॉट और ओल्ड होम प्लॉट निकाले गए हैं। जो अलग-अलग लोकेशन पर हैं। इसमें कोयल एन्कलवे योजना में 7 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स, 2 प्राइमरी नर्सरी स्कूल प्लॉट,1 हायर सेकेन्डरी स्कूल और 1 हेल्थ सेन्टर के लिए प्लॉट है। इसके अलावा, इंदिरापुरम योजना शक्ति खण्ड-4 में 1 मल्टीपलैक्स, 1 क्योस्क और एक 1 कन्वीनियेन्ट शॉपिंग के लिए प्लॉट है। इंदिरापुरम योजना ज्ञान खण्ड-3 में 17 दुकान के लिए प्लॉट और 7 कन्वीनियेन्ट शाप के लिए प्लॉट निकाले गए हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा में ट्रैफिक जाम होगा खत्म, मॉडल मोबिलिटी कॉरिडोर बनने से 200000 लोगों को मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines