Ghaziabad News: कांस्टेबल सौरभ कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी साजिद को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी साजिद को गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। यहां आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी साजिद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।
16 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें कि इसी साल 16 मई को नोएडा पुलिस की तरफ से एक टीम गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में दबिश देने के लिए पहुंची थी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर कादिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में सिपाही सौरभ कुमार को गोली लग गई और वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान कांस्टेबल सौरभ ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ कुमार की हत्या के मामले में आरोपी साजिद काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बुधवार देर को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: Noida Bus Accident: नोएडा में एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई सवारियों से भरी बस, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
डासना-काज़ीपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़
वेव सिटी के ASP प्रियांशी पाल ने बताया कि उन्हें एक मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी साजिद पास के एक इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने डासना-काज़ीपुर मार्ग पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वह बाइक सवार कच्चे रास्ते की तरफ भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे घेर लिया। अपने आप को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी साजिद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से बाइक और कारतूस बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
25 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
16 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
18 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
20 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines