Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार रात गाजियाबाद डीएम सहित प्रदेश के 23 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। गाजियाबाद में पिछले 6 माह से जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल रहे दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है। अब गाजियाबाद में प्रयागराज के डीएम रहे रविन्द्र मांदड़ को गाजियाबाद की कमान सौंपी गई है। बुधवार शाम को नए जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने गाजियाबाद में अपना कार्यभार संभाला। इससे पहले वह गाजियाबाद के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचे और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होने अपना कार्यभार संभाला।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डीएम बने रविन्द्र मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का बनाया गया जिलाधिकारी
कार्यभार संभालने के बाद सभागार में की प्रेसवार्ता
इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करने और जनपद का सभी क्षेत्रों में विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उन्होने जनपद के किसानों, युवाओं, उद्यमियों समेत आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना प्राथमिकता में रहेगी। इसके अलावा उन्होने जनपद में खेलो को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम और अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा करने की बात कही। कहा कि गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी से प्रतिभावान खिलाड़ी निकलतें है। इस दौरान उन्होने राजनगर एक्सटेंशन में बनने वाले अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी जल्द ही बनवाने का प्रयास करने की बात कही। इसके अलावा उन्होने शहर की यातायात व्यवस्था को भी ओर बेहतर करने के लिए यातायात अधिकारियों के साथ मिलकर ठोस योजना बनाने की बात कही।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल
2013 के IAS है गाजियाबाद के नए डीएम रविन्द्र मांदड़
गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड को सितंबर 2024 में प्रयागराज के डीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान उन्होने वहां पर पंचायत राज विभाग की शिकायतों पर तुरंत जांच बैठाकर प्रशासनिक सक्रियता का परिचय दिया। इससे पहले उनकी तैनाती रामपुर, जौनपुर, और मथुरा जैसे ज़िलों में भी बतौर डीएम और नगर आयुक्त के रूप में हो चुकी है। राजस्थान के जयपुर में जन्मे रविन्द्र मांदड़ ने बीए की शिक्षा ग्रहण की और वर्ष 2013 में उनका IAS में चयन हुआ। अब उनको गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के विकास को लेकर ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा से लेकर कई अन्य आदेश यहां के अधिकारियों को दिए थे। अब उन सभी योजनाओं को और गाजियाबाद के विकास को लेकर उनके सामने जिम्मेदारी है। गाजियाबाद के पूर्व जिलाधिकारी दीपक मीणा वर्ष 2011 के IAS अधिकारी को अब गोरखपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines