गाजियाबाद में चलती ई-रिक्शा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक चलती ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह जलती हुई ई-रिक्शा को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर लगी भीड़ ने आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ने ई-रिक्शा को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद में ई-रिक्शा में लगी आग

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक चलती ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह जलती हुई ई-रिक्शा को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर लगी भीड़ ने आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ने ई-रिक्शा को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मामले की सूचना पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने फायर टेंडर की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, मगर तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह से जल चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि ई-रिक्शा में आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।

ई-रिक्शा चालक ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी एक युवक ई-रिक्श चलाने का काम करता है। बताया गया है कि वह अपनी ई-रिक्शा को लेकर सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सेठ मुकंद लाल कॉलेज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी ई-रिक्शा से अचानक धूंआ निकलने लगा। बताया गया है कि जिस समय रिक्श में आग लगी, उस समय रिक्शा में केवल चालक ही था। कोई सवारी नहीं थी। चालक ने रिक्शा से धूंआ निकलते देखा तो आनन-फानन में रिक्शा को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisment

शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ने ई-रिक्शा को पूरी तरह से अपनी चपेटमें ले लिया था। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह ई-रिक्शा में लगी आग पर काबू पाया, मगर तब तक रिक्शा पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकल विभाग का कहना है कि आशंका है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बम्हेटा फ्लाईओवर पर एक कैब में अचानक आग लग गई थी। इस दौरान भी कार चालक और एक सवारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई थी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ