गाजियाबाद से लापता डिलिवरी ब्यॉय का शव गंग नहर से बरामद, चार दिनों से था लापता

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित ब्लिंकिट के स्टोर पर काम करने वाले प्रवीन का शव बुधवार को गंगनहर से बरामद हो गया। बताया गया है कि बीती 22 जून को प्रवीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहें हैं। पुलिस उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गंग नहर से शव निकालते हुए

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शास्त्री नगर में ब्लिंकिट स्टोर में काम करने वाले युवक का शव बुधवार को मुरादनगर गंगनहर से बरामद हो गया है। बताया गया है कि युवक बीती 22 जून से लापता चल रहा था। इस मामले में मंगलवार को लापता युवक के परिजनों ने गाजियाबाद की शास्त्री नगर चौकी पर युवक के दोस्त पर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।

22 जून से था लापता

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी प्रवीन गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित ब्लिंकिट के स्टोर पर काम करता था। बताया गया है कि बीती 22 जून को प्रवीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनो ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद 23 जून को प्रवीन की बाइक कमला नेहरू नगर में झाड़ियों में पड़ी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रवीन की तलाश ओर तेज कर दी थी। इस मामले में मंगलवार को प्रवीन के परिनजों ने उसके कुछ दोस्तों पर आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रवीन के कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

Advertisment

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

प्रवीन की तलाश कर रही पुलिस टीम को बुधवार को उसका शव गंगनहर से बरामद हो गया है। बताया गया है कि प्रवीन के शीरर पर चोट के निशान हैं। प्रवीन का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस टीम ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। इस मामले में जांच की जा रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ