गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में छठी मंजिल से गिरने से नाबालिग छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित एक सोसायटी में रविवार देर रात एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। इस दौरान गार्ड आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, बारिश से गिरा मकान, दबकर मौत

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित एक सोसायटी में रविवार देर रात एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। इस दौरान गार्ड आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिनजों ने तुरंत घायल छात्रा को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची सिहानी गेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छठी मंजिल से गिरी छात्रा

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर एक सोसायटी की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल पर अभिषेक अपने परिवार के साथ रहते है। बताया गया है कि उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां भी है। रविवार देर रात उनकी एक 14 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लेट की बालकॉनी से नीचे गिर गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गार्ड ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोरी कैसे गिरी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं मामले की सूचना पर पहुंची सिहानी गेट थाना पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी की है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रेलिंग के पास खड़ी उनकी 14 वर्षीय बेटी अचानक नीचे गिर गई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ