Ghaziabad News: गाजियाबाद में महिला पुलिसकर्मियों ने पहली बार एनकाउंटर किया. इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है. दरअसल, महिला पुलिस टीम पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार ने गाड़ी रोकने के बजाय फायरिंग कर दी थी. ऐसे में जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के ऊपर फायर किया और उसे धर दबोचा. बताया जा रहा है कि शख्स विजयनगर का निवासी है और उस पर लूटपाट के 8 मामले दर्ज किए गए हैं.
8 मामलों का आरोपी है जितेंद्र
आरोपी का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है. इसके ऊपर चोरी, डकैती, लूटपाट और झपटमारी के 8 केस दर्ज किए गए हैं. मंगलवार की रात महिला पुलिस की टीम लोहिया नगर में चेकिंग कर रही थी, उस समय जितेंद्र को देखा गया. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने पहले फायरिंग कर वहां से भागने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें-Noida Child Death: ब्लाइंड स्पॉट पर बेहोश हुई थी छात्रा, मौत के रहस्य में सामने आई लापरवाही
महिला पुलिस ने ही दिया कंधा
बताया जा रहा है कि आरोपी के पास चोरी किया हुआ मोबाइल, टैबलेट और 1 तमंचा मिला था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद सहारा देने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने ही उसे अपने कंधे का सहारा दिया था.
कैसे हुई कार्रवाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुप्त सूचना पर महिला थाने की टीम ने आरोपी को घेरा था. भागने की कोशिश में आरोपी ने गोली चलाई, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी. घायल आरोपी को महिला कांस्टेबल ने कंधे पर उठाकर वाहन तक पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना में किसी भी कोई पुलिसकर्मी को चोट नहीं पहुंची है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली-नोएडा में बढ़ रहे डेंगू के केस, 245 मरीज मिले, जानें शुरुआती संकेत और सावधानियां
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
8 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
18 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
18 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
19 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines