गाजियाबाद से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए होगा 50 एसी बसों का संचालन, कांवड़ियों को नहीं सताएगी गर्मी

Ghaziabad News: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद रीजन से इस बार परिवहन विभाग द्वारा कावंड़ियों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश तक 350 बसों का संचालन करने का प्लान है। कांवड़ियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए विभाग द्वारा इन 350 बसों में से 50 एसी बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि कांवड़ियों को परेशानी ना झेलनी पड़े।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

UP Roadways AC Bus

विज्ञापन

Ghaziabad News: जुलाई माह से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद रीजन से इस बार परिवहन विभाग द्वारा कावंड़ियों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश तक 350 बसों का संचालन करने का प्लान है। इतना ही नहीं इस बार कांवड़ियों को भीषण गर्मी से भी राहत देने के लिए विभाग द्वारा इन 350 बसों में से 50 एसी बसों का संचालन किया जाएगा। हर वर्ष कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए इस बार साधारण बसों के साथ-साथ एसी बसों के संचालन में भी बढोत्तरी की गई है।

300 साधारण बसें और 50 एसी बसों का होगा संचालन

गाजियाबाद परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद रीजन के अंर्तगत सात डिपो आते हैं। जिनमें गाजियाबाद, कौशांबी, साहिबाबाद, हापुड़, लोनी, सिकंद्राबाद आदि हैं। गाजियाबाद क्षेत्र से कांवड़ लाने के लिए जाने वाले कांवड़ियों को हरिद्वार या ऋषिकेश जाने में किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े, इसके लिए निगम द्वारा इस बार 350 बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष जो बसों की संख्या है वह पिछले वर्ष की तुलना में 30 बसें अधिक है। इतना ही नहीं कांवड़ियों को भीषण गर्मी से भी राहत मिल सकें, इसका भी विभाग द्वारा ध्यान रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार कांवड़ियों के लिए संचालित की जाने वाली बसों में 50 एसी बसें भी सम्मलित की गई है।

Advertisment

जानिए किस डिपो से चलेंगी कितनी बसें

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिवर्ष कांवड़ लाने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य किए जा रहें है। बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार गाजियाबाद बस अड्डे के कौशांबी में शिफ्ट होने के कारण गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली बसों का संचालन कौशांबी डिपो से किया जाएगा। इसके अलावा इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद डिपो से 30 बसें, कौशांबी डिपो से 60 बसें, साहिबाबाद डिपो से 55 बसें, लोनी डिपो से 55 बसें, खुर्जा डिपो से 35 बसें, बुलंदशहर डिपो से 45 बसें, हापुड़ डिपो से 45 बसें और सिकंद्राबाद डिपो से 25 बसों का संचालन किया जाएगा। बसों के संचालन की रिपोर्ट सभी एआरएम को भेजकर आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू करने के लिए कहा जाएगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ