गाजियाबाद से चलने वाली कांवड़ स्पेशल बसों की होगी निगरानी, यहां बनेगा कंट्रोल रूम

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिला प्रशासन और विभाग आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करने में जुट गए हैं। यहां से चलने वाली कांवड़ स्पेशल बसों में कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए कौशांबी बस डीपों में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और इसके नंबरों को सभी बसों में चस्पा किया जाएगा।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिला प्रशासन और विभाग आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी करने में जुट गए हैं। कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए गाजियाबाद के साहिबाबाद डीपो भी अपनी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। कांवड़ियों को हिरद्वार या ऋषिकेश जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा गाजियाबाद रीजन से 50 एसी बसों और 300 साधारण बसों के संचालन का निर्णय लिया गया था। अब इन बसों पर पूरी निगरानी रखने के लिए कौशांबी बस डीपो में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर इस कंट्रोल रूम में फोन करके या व्हाटसअप के माध्यम से शिकायत कर सकतें है। कांवड़ियों की किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटे सभी विभाग

आने वाली 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में गाजियाबाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। गुरुवार को गाजियाबाद आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। जिसके बाद से जिले के अधिकारी कांवड़ यात्रा को लेकर बसों से लेकर कांवड़ मार्गो की मरम्मत, मार्ग पर लाइटों की व्यवस्था, कांवड़ शिविर की व्यवस्था ठीक तरह से हो इसकी तैयारी करने में जुटें हैं। गाजियाबाद रीजन के परिवहन विभाग द्वारा भी कावंड़ियों के लिए 350 स्पेशल बसें हरिद्वार से ऋषिकेष तक चलाने की बात कही है। ऐसे में इन बसों में कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए कौशांबी बस डीपों में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम के नंबरों को सभी बसों में चस्पा किया जाएगा। कांवड़िए दिए गए नंबर पर फोन या व्हाटसअप के माध्यम से किसी भी तरह की शिकायत कर सकतें है।

Advertisment

24 घंटे खुलेगा कंट्रोल रूम

कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार और ऋषिकेष की यात्रा करतें है। इस दौरान कांवड़ियों को सबसे अधिक परेशानी चालक के गलत व्यवहार, ओवर स्पीड़, शराब के नशे में गाड़ी चलाने आदि की आती है। ऐसे में कांवड़िए इन शिकायतों को 24 घंटे खुले इस कंट्रोल रूम में कर सकतें है। इस कंट्रोल रूम में डय्टी के लिए 3 शिफ्टों में कर्मचारियों की डय्टी लगाई जाएगी। आठ-आठ घंटों की शिफ्ट में कर्मचारी डय्टी पर तैनात रहेंगे। इस दौरान यदि कोई शिकायत आती है तो उसकी तुरंत सूचना क्षेत्रिय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक को दी जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे बसों का सचालन किया जाएगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ