---विज्ञापन---

241 सैनिकों और 12 बच्चों की हत्या करने वाला Fuad Shukar कौन? जिसका बदला इजराइल से ले रहा हिजबुल्लाह

Hezbollah Taking Revenge: हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला अपने टॉप कमांडर फुआद शुकर की हत्या का बदला लेने की कार्रवाई है। इसका दावा खुद हिजबुल्लाह की ओर से किया गया है। इजराइल ने फुआद को ढेर किया था। आइए जानते हैे कि कौन है फुआद शुकर?

---विज्ञापन---

Hezbollah Taking Fuad Shukr Revenge from Isreal: इजराइल और हिजबुल्लाह में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। बीते दिन हिजबुल्लाह के हमला करने की आशंका के बीच अपना बचाव करते हुए इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। इजराइल ने हिजबुल्लाह के 40 ठिकाने ध्वस्त किए। जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट दागे और 10 सैन्य ठिकाने ध्वस्त किए। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमले को अपने टॉप कमांडर फुआद शुकर की हत्या का बदला बताया है।

फुआद को इजराइल ने गत 30 जुलाई को लेबनान की राजधानी बेरुत में एयर स्ट्राइक करके मार दिया था, क्योंकि इजराइल गोलान हाइट्स में हिजबुल्लाह के हमले में 12 बच्चों की मौत होने से बौखला गया था। वहीं फुआद पहले से अमेरिका का मोस्ट वांटेड था, क्योंकि वर्ष 1983 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिका की मरीन आर्मी पर हमला हुआ था, जिसमें करीब 240 सैनिक मारे गए थे। यह हमला फुआद शुकर ने ही कराया था। अपने सैनिकों की हत्या करने वाले पर अमेरिका ने 5 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा हुआ था।

---विज्ञापन---

ऐसे में फुआद को ढेर करके इजराइल ने अमेरिका का बदला भी हिजबुल्लाह से लिया। आइए जानते हैं कि फुआद शुकर कौन है?

First published on: Aug 26, 2024 01:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola