गाजियाबाद में पति ने पत्नी का नहाते समय बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक पति पर ही अपनी पत्नी की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का अरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता महिला ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर अपने पति पर ऐसा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

वीडियो

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक पति पर ही अपनी पत्नी की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का अरोप लगा है। इस मामले में महिला ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर अपने पति पर ऐसा करने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है और मारपीट की जाती है। इस मामले में महिला की शिकायत पर गाजियाबाद की लोनी बोर्डर थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

14 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी लगभग 14 साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा है और मारपीट करता है। महिला का कहना है कि कई उसने अपने पिता से रुपये लाकर अपने पति को दिए हैं। इसके बाद भी वह नहीं मानता था और रुपयों की मांग करता था। जिसके बाद उसने अपने पिता से रुपये मांगने बंद कर दिए। आरोप है कि ऐसा ना करने पर उसके पति ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया था।

Advertisment

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, शुरू की जांच

महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और मारपीट करते हुए उसे घर से भी निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ