गाजियाबाद में शुक्रवार को उमस और गर्मी ने किया बेहाल, अगले तीन दिन हो सकती है बारिश

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालाकि बार-बार बादल आने के कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल जाती रही। सुबह के समय जिले का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिलें में आने वाले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Aaj ka Weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

गाजियाबाद मौसम

विज्ञापन

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालाकि बार-बार बादल आने के कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल जाती रही। शुक्रवार सुबह ही जिले का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात से गाजियाबाद के तापमान में 2 डिग्री की बढौत्तरी देखी गई है। जिसके कारण गुरूवार रात और शुक्रवार को भी दिन भर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। हालाकि मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में बारिश की अच्छी संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है।

28 डिग्री दर्ज किया शुक्रवार सुबह का तापमान

गाजियाबाद सहित एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की धूप का लोगों को सामना करना पड़ा है। हालाकि आसमान पर हल्के बादल भी छाए रहे। जिसके कारण लोगों को तेज धूप से राहत भी मिलती रही। शुक्रवार सुबह के समय गाजियाबाद जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसके बाद दिन में यह तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को दिन भर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा है।

Advertisment

30 जून तक बारिश की संभावना

मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद से जिले के लोग बारिश का इंतजार कर रहें हैं। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान हैं। हालाकि मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मानसून आने की बात कही है। जिसके कारण आस-पास के जिलों में बारिश भी हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने गाजियाबाद सहित एनसीआर में आने तीन दिनों में बारिश का अनुमान जताया है। बारिश की बौछारों और ठंडी हवाओं के बीच आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ