Ghaziabad News: गाजियाबाद में बुधवार सुबह से हुई बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। दिन भर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने लोगों का गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। सुबह के समय शहर का तापमान लगभग 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय हुई बारिश के कारण जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर हुए जलभराव और जाम के कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। बारिश बंद होने के बाद भी शहर के कई स्थानों पर काफी देर तक जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
जलाभिषेक कर रहे कांवड़ियों को मिली गर्मी से राहत
गाजियाबाद में एक दिन पहले से कई बार कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार, मंगलवार और आज बुधवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहें है। बुधवार सुबह और दोपहर को हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो सकती है। बुधवार को दिन भर छाए काले बादलों के कारण धूप नहीं निकली, मगर मौसम में नमी होने के कारण उमस जरूर रही। वहीं बुधवार को सुहाने हुए मौसम के कारण गाजियाबाद से गुजरने वाले कांवड़ियों और गाजियाबाद के शिवालयों में जलाभिषक करने करने वाले कांवड़ियों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
बुधवार सुबह हुई बारिश से मिली राहत, जलभराव से परेशानी
गाजियाबाद में बुधवार की सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी शिवरात्री का जलाभिषेक किया जा रहा है। बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव के कारण जलाभिषेक कर रहे कांवड़ियों को गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा दिन में बारिश के दौरान चली ठंडी हवाओं लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो बुधवार रात को भी गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है और गुरुवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आस-पास के जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी में बारिश होने की संभावना है।