गाजियाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत, एक की मौत, तीन घायल

Ghaziabad News: लोनी क्षेत्र के चिरोड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद में सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई घायल

विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई । वहीं एक की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली अस्पताल के लिए रैफर कर दिया और दो का उपचार गाजियाबाद में ही चल रहा है। वहीं हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चिरोड़ी मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव निवासी रिहान और सरफराज अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव से लोनी की ओर जा रहे थे। तभी लोनी से चिरोड़ी की ओर दूसरी बाइक पर चिरोड़ी निवासी संतोष और विकासनगर के रहने वाले रामचरण जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ढाबे के सामने दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisment

एक की मौत, एक दिल्ली रैफर

अस्पताल में घायल रामचरण और संतोष की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने नाईपुरा के अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रामचरण की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने घायल संतोष को भी उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल के लिए रैफर किया है। वहीं पुलिस ने मृतक रामचरण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ