गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कब्जे और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीडीए ने मोदीनगर क्षेत्र में दो अवैध कलॉनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है। इसके अलावा टीम ने अवैध रूप से चल रहे तीन ओयो होटलों को भी सील किया है। कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा तो कुछ कॉलोनाइजर ने इसका विराध शुरू किया। इस दौरान जीडीए के अधिकारियों ने उन्हे काफी समझाया, मगर वह हंगामा करने लगे। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच में आकर कॉलोनइजरों को शांत कराया। वहीं मोदीनगर में जीडीए की इस कार्रवाई से कॉलोनइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
कॉलोनाइजरों ने किया विरोध, पुलिस ने किया शांत
बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जिले में आए दिन अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। दो दिनों पहले जीडीए ने जहां गाजियाबाद के पॉश इलाके कनावनी क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई करके कीमती जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं मोदीनगर के सैदपुर गांव में प्रशासन की टीम ने 500 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। जीडीए की पर्वतन जोन दो के प्रभारी विरेन्द्र कुमार के अनुसार मोदीनगर के मोहम्मदपुर कदीम सीकरी कला के खसरा नंबर 160 की लगभग 8000 वर्ग मीटर की जमीन पर रामकुमार, राजू त्यागी, रामनाथ और अनुज आदि ने अवैध कॉलोनियां काटी जा रही थी। इसके अलावा मौके पर इन अवैध कॉलोनियों की चारदीवारी में भराव का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने यहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
अवैध कॉलोनी पर जला बुलडोजर, तीन ओयो होटल सील
इसके अलावा टीम ने अबूपुर रोड पर खसरा संख्या 239 में लगभग 10 बीघा जमीन में अनिल, मनोज, बबलू आदि ने अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी और सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंची जीडीए की टीम ने इस कॉलोनी में भी ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान टीम ने कॉलोनियों में बने कार्यालय, सडकें और चारदीवारी को बुलोडजर से तोड़ दिया। इस दौरान कुछ कॉलोनाइजरों ने इसका विरोध करने का प्रयास किया। जिस पर जीडीए के अधिकारियों ने उन्हे समझाया, मगर नहीं मानने पर पुलिस को बीच में आना पड़ा। इसके अलावा जीडीए की टीम ने अवैध रूप से चल रहे तीन ओयो होटलों को भी सील किया है। वहीं जीडीए की इस कार्रवाई से मोदीनगर और मुरादनगर में कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
संबंधित खबरें
'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
4 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
12 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
12 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
18 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
23 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines