GDA Scheme: गाजियाबाद में घर बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए एक एक योजना निकाली गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्लॉट की एक स्कीम निकाली है। इस स्कीम में आवेदन 26 मई तक किए जाएंगे। इसके दो दिन बाद ही प्लॉट के लिए नीलामी का आयोजन भी किया जाएगा। आवेदन फॉर्म कहां से लेने हैं और प्लॉट्स कहां-कहां पर निकाले गए हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर दे रखी है। अगर आप भी घर, दुकान या किसी बिजनेस के लिए जमीन की तलाश में हैं, तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
क्या है प्राधिकरण की स्कीम
गाजियाबद में प्राधिकरण ने एक प्लॉट स्कीम निकाली है। इसमें इन्द्रप्रस्थ योजना पॉकेट-एच में 22 व्यवसायिक प्लॉट, इन्दिरापुरम योजना न्यायखण्ड-1 में व्यवसायिक प्लॉट और 1 हॉस्पिटल प्लॉट, इन्दिरापुरम ज्ञानखण्ड-4 में बने हुए घर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, इन्दिरापुरम योजना शक्ति खण्ड-4 में 1 क्योस्क प्लॉट, इन्दिरापुरम ज्ञानखण्ड-3 में 18 दुकानों के लिए प्लॉट और 5 कन्वीनियेन्ट शॉपिंग प्लॉट निकाले गए हैं।
ये भी पढ़ें: शाहबेरी एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ा अपडेट, GDA की NOC पर टिका प्रोजेक्ट
आज है आखिरी दिन
स्कीम की शुरुआत 9 मई 2025 से हुई थी, जिसके लिए आखिरी तारीख 26 मई तय की गई है। इसके अलावा, प्लॉट्स के लिए नीलामी का आयोजन 28 मई को किया जाएगा। नीलामी हिंदी भवन में 11 बजे से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन फॉर्म HDFC बैंक से लिए जा सकते हैं। स्कीम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://gdaghaziabad.in/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के हेल्पलाईन नंबर- 0120-4418384 या ईमेल- halpilinegdag@gmail.com पर भी जानकारी ली जा सकती है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की दूसरी योजनाओं की जानकारी भी साइट पर मिल जाएगी। साथ ही किसी भी स्कीम के ई-ऑक्शन और ड्रॉ रिजल्ट की पूरी जानकारी भी यहां से ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में बनेगा 25000 लोगों के लिए आशियाना, वसुंधरा इलाके में खाली पड़ी जमीन के लिए बनाया खास प्लान
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 day agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines