शाहबेरी एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ा अपडेट, GDA की NOC पर टिका प्रोजेक्ट

Greater Noida West: ग्रेटर नेएडा अथॉरिटी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से एनओसी मांगी है। बताया जा रहा है कि जून माह तक जीडीए एनओसी तैयार कर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सौंप देगी। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।

Shahberi elevated road, Greater Noida West, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

शाहबेरी एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ा अपडेट

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके लिए ग्रेटर नेएडा अथॉरिटी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) से एनओसी मांगी है। बताया जा रहा है कि एनओसी मिलने के बाद अथॉरिटी प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कराएगा और शासन को भेजेगा।

विज्ञापन

एलिवेटेड रोड बनने से जाम से मिलेगी निजात

गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने-जाने के लिए शाहबेरी गांव का रास्ता मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर अधिक वाहनों का आना-जाना होता है। यातायात का दबाव बढ़ने के कारण शाहबेरी में जाम लगने लगा है। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इस रास्ते पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाएगा। इस कारण अथॉरिटी ने शाहबेरी एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया है। ताकि गाजियाबाद से आने वाले वाहन सीधे 130 मीटर रोड पर जा सके।

विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक तक बनेगी 200 मीटर की रोड

एलिवेटेड बनाने के लिए सर्वे के साथ अन्य कार्रवाई को पूरा कर लिया गया है। अफसरों ने बताया कि एलिवेटेड नाले तक बनेगा। उसके बाद अप्रोच रोड बनेगी। जो गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में जाएगी। यह करीब 200 मीटर लंबी होगी।

जून तक मिल सकती है NOC

नई अप्रोच रोड बनाने के खर्च व एनओसी को लेकर GDA को प्रस्ताव भेजा गया है। हाल ही में GDA की टीम के साथ बैठक हुई। जिसमें GDA के अफसरों ने बताया कि तकनीकी टीम से रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। उसके बाद उच्च अफसरों के साथ इस पर बैठक की जाएगी। उम्मीद है कि जून माह तक जीडीए की एनओसी मिल जाएगी।

विज्ञापन

शासन को भेजी जाएगी DPR

अफसरों ने बताया एनओसी मिलने के बाद डीपीआर तैयार कराकर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि शासन से पैसे मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में ग्रेनो अथॉरिटी और जीडीए को निर्माण का खर्चा उठाना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ