गाजियाबाद में मिली युवक की लाश से फैली सनसनी, जांच करने में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित हिंडन नदी के पुल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में बेहोशी की हालत में पड़ा था। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

Crime

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद के हिंडन नदी के पुल के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। इस दौरान लोगों ने युवक को वहां पड़े देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश व्यक्ति को एमएमजी जिलास्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास करने में जुटी है।

हिंडन नदी के पुल के पास मिला बेहोश

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित हिंडन नदी के पुल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक युवक के शव की काफी पहचान कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी।

Advertisment

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मृतक युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने पर फिलहाल पुलिस ने उसके शव को मार्चरी में रखवा दिया है। इसके अलावा पुलिस जहां युवक बेहोशी की हालत में मिला था। उस स्थान के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में युवक नशे की हालत में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास करने में जुटी हुई है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ