गाजियाबाद में गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लेट में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्थित शालीमार सिटी में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गई। जिसके कारण घर में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण घर में रखा काफी सामान जल गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग

आग बुझाते हुए

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्थित शालीमार सिटी में अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गई। जिसके कारण घर में आग लग गई। अचानक लगी आग को देख घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घर में रहने वाले लोग बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मामले की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग के कारण घर में रखा काफी सामान जल गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद शालीमार सिटी के कदम सोसायटी में नरेन्द्र सचदेवा का ग्राउंड़ फ्लौर पर फ्लेट है। बताया गया है कि घर में दोपहर के समय अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इस दौरान गैस ने आग पकड़ ली और आस-पास के सामान में आग लग गई। कुछ ही देर में घर से तेज धूंआ निकलने लगा। इस दौरान घर में रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। घर के लोग किसी तरह घर से बाहर निकले। अचानक लगी आग और धूंए को देख मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

Advertisment

घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग के कारण घर से तेज धूंआ निकल रहा था। मौके पर एकत्र लोगों और परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग के कारण घर में रखा काफी सामान जल गया है। घटना के कारण किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग के कारण काफी नुकसान हुआ है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ