Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू युवती बुधवार सुबह लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन एकत्र होकर पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवती को एक दूसरे समुदाय का युवक अगवा करके ले गया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह ने शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुधवार सुबह लापता हुई युवती
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि बुद्धवार सुबह युवती घर से लापता हो गई। युवती के काफी देर तक भी न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवती के परिजन और अन्य लोग एकत्रित होकर पुलिस चौकी पर पहुंचे और धरना देने लगे। परिजनों का आरोप है कि पास के ही एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उनकी बेटी को अगवा किया है और जबरन उसे अपने साथ ले गया है। इसके बाद इसके बाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और बवाल, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 5 गिरफ्तार
अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
परिजनों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी सुबह से लापता है। जिसकी सुरक्षा को लेकर उन्हें गहरी चिंता है। बताया गया है कि यह युवती पहले भी इस युवक के साथ जा चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डीएम बने रविन्द्र मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का बनाया गया जिलाधिकारी
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines