---विज्ञापन---

घर में घुसा देवर, भाभी और 3 माह की भतीजी को उतारा मौत के घाट; गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद में महिला और उसकी 3 माह की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात के पीछे चौंका देने वाली वजह सामने आई है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक युवक अपने भाई के घर में घुसा और भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे तीन माह की भतीजी को भी मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात शहर के वेब सिटी थाना इलाके के गांव बम्हेटा में हुई। बड़े भाई ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान 30 साल की परवीन के तौर पर हुई है। महिला अपने घर के आंगन में बच्ची के साथ खेल रही थी। तभी उसका देवर घर में घुसा। आरोपी ने आते ही किसी बात को लेकर महिला से बहस शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी की पाॅश काॅलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 दबोचे

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दुपट्टे से अपनी भाभी का गला घोंट दिया। महिला की मौत होने के बाद आरोपी ने 3 माह की बच्ची को भी नहीं बख्शा। उसकी भी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव आंगन में मिले, जिनको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पति की शिकायत पर केस दर्ज

आरोपी की पहचान 24 साल के जीशान के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भतीजी आफिया और भाभी परवीन का मर्डर क्यों किया? इसकी पड़ताल की जा रही है। वारदात के समय महिला का पति बुरहान काम पर गया था। उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

बुरहान मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह एक प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ है। आज सुबह करीब 11 बजे उसे सूचना मिली थी कि घर में पत्नी और बेटी की किसी ने हत्या कर दी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। जीशान बेगूसराय में ही रह रहा था। करीब एक सप्ताह पहले ही अपने भाई के घर रहने आया था। UP पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ेंः व्यापारियों से शारीरिक संबंध के बना लेती वीडियो, हाथरस में ब्लैकमेलिंग में लिप्त हनीट्रैप गिरोह बेनकाब

---विज्ञापन---
First published on: Nov 18, 2024 03:15 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola