Ghaziabad Doctor Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिला स्थित मुरादनगर में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या (Ghaziabad Doctor Murder) कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लिनिक पर मरीजों को देख रहे थे डॉक्टर

गाजियाबाद के डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि मुरादनगर के राजवीर वाली गली निवासी डॉ. शमशाद रविवार देर रात अपने क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स मरीज बनकर क्लिनिक पहुंचा। उसने डॉ. शमशाद पर दो बार फायर कर दिया। घटना के बाद क्लिनिक में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे डीसीपी

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में डॉक्टर शमशाद को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू कर दी। डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि गोली मारने की घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है।

विज्ञापन

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद 40 वर्षीय डॉ. शमशाद ताहिर को तुरंत अस्पताल भेजा गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी ने बताया कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी कितने लोग थे।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में लगाई एसओजी

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी की तलाश कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ