दिल्ली-मेरठ हाइर्व पर गाजियाबाद में कैब में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad News: गाजियाबाद निवासी राहुत कैब चलाक शनिवार शाम को उसकी कैब को एक सवारी ने फरीदाबाद के लिए बुक किया था। जिसके बाद कार चालक सवारी को गोविन्दपुरम से लेकर फरीदाबाद जा रहा था। जब वह कैब लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बम्हेटा अंडरपास के उपर पहुंचा तो अचानक उसकी कार में आग लग गई।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कैब में लगी आग

विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर शाम एक हादसा हो गया। यहां बम्हेटा फ्लाईओवर पर एक कैब अचानक बंद हो गई और उसमें से धूंआ निकलने लगा। कुछ ही देर में आग में आग लग गई और कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान कार में सवार चालक सहित दो लोगों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमलक विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

चालक सहित दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी राहुत कैब चलाने का करता है। गाजियाबाद के ट्रेफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम को राहुल की कैब को एक सवारी ने फरीदाबाद के लिए बुक किया था। जिसके बाद कार चालक राहुल सवारी को गाजियाबाद के गोविन्दपुरम से लेकर फरीदाबाद के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह कैब लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बम्हेटा अंडरपास के उपर पहुंचा तो अचानक उसकी कार बंद पड़ गई। कार चालक राहुल ने कार को स्ट्रांट करने का प्रयास किया, मगर कार से धूंआ निकलना शुरू हो गया। इससे पहले चालक राहुल और कार में बैठी सवारी कुछ समझ पाते तब तक कार में आग लग गई। इस दौरान कार सवार दोनों लोगों ने जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

Advertisment

कार पूरी तरह से जली

बताया गया है कि कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह से अपने काबू में ले लिया। चालक ने कार में आग लनगे की सूचना तत्काल पुलिस को दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से आग में जल चुकी थी। इस दौरान हाइवे पर लगी आग के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। अन्य वाहन चालक कार में लगी आग को देखने के लिए हाइवे पर रुकने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर रूके वाहन चालक को वहां से आगे बढ़ाया और यातायात सुचारू कराया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ