गाजियाबाद में साइबर ठगों ने युवती के साथ की 70 हजार की ठगी, फर्जी इंटरव्यू लेकर भेजा फर्जी न्यूक्तिपत्र

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर ठगों ने खोड़ा निवासी एक युवती के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने युवती की फर्जी इंटरव्यू लेने के बाद फजी न्यूक्ति पत्र भी भेज दिया और 70 हजार रुपये ले लिए। इस मामले में पीड़िता ने अब रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

Cyber ​​crimes

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में साइबर अपराधी लगातार किसी ना किसी तरह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है। आए दिन कोई ना कोई घटना साइबर अपराध से जुड़ी सामने आ जाती है। वहीं गाजियाबाद पुलिस भी इन साइबर अपराधियों के खिलाफ लगतार कार्रवाई कर रही है, मगर फिर भी इस तरह की घटनाए रूकने का नाम नहीं ले रही। हाल में साइबर ठगों ने गाजियाबाद के खोड़ा निवासी एक युवती के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने युवती की फर्जी इंटरव्यू लेने के बाद फजी न्यूक्ति पत्र भी भेज दिया और 70 हजार रुपये ले लिए। न्यूक्ति पत्र लेकर युवती कंपनी में पहुंची तो उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इस मामलें में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

ऑनलाइन कराया इंटरव्यू, 70 हजार रुपये लिए

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना एनक्लेव निवासी डॉली ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसने अपनी नौकरी के लिए एक एजेंट को अपना रिज्यूमें भेजा था। इसके कुछ दिनों बाद उस एजेंट का फोन आया कि एक कंपनी में 7 लाख रुपये सालाना की नौकरी की वेकेंसी है। इसके बाद आरोपी ने जूम कॉल के माध्यम से उसका एक इंटरव्यू भी कराया था। इंटरव्यू होने के बाद आरोपी ने कहा था कि उसका कंपनी में चयन हो गया है और जल्द ही न्यूक्ति पत्र भी उसे मिल जाएगा।

Advertisment

न्यूक्ति पत्र भी निकला फर्जी

पीड़िता ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके बाद उसे एक न्यूक्ति पत्र भी मिल गया। इसके बाद आरोपी ने कमिशन के रूप में उससे 70 हजार रुपये ले लिए। न्यूक्ति पत्र मिलने के बाद पीड़िता उसे लेकर संबंधित कंपनी में पहुंचा। जहां उसे पता चला कि वह न्यूक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर इस धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ