Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां की खोड़ा कॉलोनी के आदर्श नगर में 35 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत दो दिन पहले सिर पर चोट लगने से हुई। मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब घर में से बदबू आने लगी। हालांकि महिला का पति अपनी पांच साल की बेटी के साथ फरार है।
इस तरह हुई घटना की जानकारी
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बिहार निवासी रूपमणि झा के रूप में हुई है। गाजियाबाद के एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मकान मालिक से सूचना मिली कि तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे से दुर्गंध आ रही है। उन्होंने बताया कि यह कमरा तीन साल पहले जीतेंद्र झा ने किराए पर लिया था। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ वहां रहता था।
एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया था। महिला की गर्दन पर कुछ चोट के निशान भी देखे गए हैं। हालांकि पुलिस को आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
यह भी पढ़ेंः भाजपा नेता की सरेराह हत्या, तीन बदमाशों ने घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में वारदात कैद
मंगलवार को था बेटी का जन्मदिन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार (8 अगस्त) की रात जितेंद्र ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी। करीब 15 लोगों को खाने पर बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उस वक्त सब कुछ सामान्य था। इसके बाद वे सभी लोग अपने-अपने घर चले गए।
एसीपी ने घटना के बारे में आगे बताया कि संदेह है, पार्टी के बाद जीतेंद्र का अपनी पत्नी रूपमणि से झगड़ा हुआ था। जब वह सो रही थी तो आरोपी पति ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने जीतेंद्र को आखिरी बार बुधवार सुबह देखा था।
यह भी पढ़ेंः रिश्तेदार के नाबालिग बेटे को महिला ने हवस के जाल में फंसाया, तीन साल तक करती रही ‘रेप’
पुलिस ने खंगाले खोड़ा के सीसीटीवी कैमरे
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। उधर आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस खोड़ा कॉलोनी के सभी सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक पुलिस ने 63 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की है। एक क्लिप में आरोपी दिखा है।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
7 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
17 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
17 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
20 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
20 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines