Ghaziabad Crime Branch Head Suspend: छांगुर बाबा के धर्मांतरण गैंग मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी करवाई की है। एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में क्राइम ब्रांच के हेड अब्दुल रहमान सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने कार्रवाई की है। अब्दुल रहमान पर मेरठ से साल 2019 में गायब हुई लड़की के धर्मांतरण के मामले में शिकायत करने पर लड़की के परिजनों को धमकाने और चुप रहने की धमकी देने का आरोप है। अब्दुल रहमान सिद्दीकी के खिलाफ जांच के बाद ही कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें:Agra Conversion Case: हरियाणा की ममता को बना दिया शिफा, धर्मांतरण की शिकार लड़की का वीडियो आया सामने
आशा नेगी नामक महिला हुई थी किडनैप
बता दें कि छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दीकी पर मेरठ के पांडवनगर निवासी आशा नेगी के अपहरण और धर्मांतरण का आरोप लगा था। आशा नेगी वर्ष 2019 में लापता हो गई थी, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। आशा नेगी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए उसके बड़े भाई अनिल नेगी और आशा की मां कई महीने तक सिविल लाइन थाने के चक्कर लगाते रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। उस समय अब्दुर रहमान सिद्दीकी सिविल लाइन थाना प्रभारी थे, जिन पर आरोप हैं कि उन्होंने मामले में कार्रवाई नहीं कि और पीड़ितों को डराया धमकाया था।
यह भी पढ़ें:छांगुर बाबा की तरह महिला कराती थी धर्मांतरण, कुशीनगर में एक और गिरोह का खुलासा
क्या है छांगुर बाबा का धर्मांतरण केस?
बता दें कि गत 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की पुलिस को धर्मांतरण रैकेट का सुराग मिला था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया। बाबा के साथ उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को भी पकड़ा गया था। केस की जांच आगे बढ़ी तो इंटरनेशनल लेवल पर धर्मांतरण रैकेट चलाए जाने और विदेशी फंडिंग के मामले सामने आए। ATS और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिलकर जांच की। विदेशी फंडिंग का खुलासा होने पर ED ने भी केस की जांच शुरू की तो करीब 500 करोड़ की विदेशी फंडिंग होने का सुराग हाथ लगा।
यह भी पढ़ें:Agra Conversion Case: सरगना रहमान शाहीन बाग में करता था ब्रेनवॉश, रोहतक की हिंदू लड़की का बड़ा खुलासा
महिलाओं का धर्मांतरण करने का आरोप
पुलिस अब तक छांगुर बाबा, नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, नवीन रोहरा, राजेश उपाध्याय और मोहम्मद अहमद खान को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी पर करीब 4000 लोगों के धर्मांतरण का आरोप है। नि:संतान, मानसिक रूप से बीमार और विधवा महिलाओं को बहलाकर उनका धर्मांतरण किए जाने का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान कई लड़कियों के गायब होने संबंधी केस पुलिस थानों में दर्ज मिले। कई पीड़िताएं और उनके परिजन सामने आकर अपनी आपबीती पुलिस को बता रहे हैं। विदेशी फंडिंग की जांच करते हुए ED को छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों के भारत में और विदेशों में कई बैंक खाते मिले।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
58 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines